Kokilaben Ambani Health: मुंबई। देश के बड़े उद्योगपतियों मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एच.एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, 91 वर्षीय कोकिलाबेन की हालत फिलहाल स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।
क्यों करनी पड़ी भर्ती?
डॉक्टरों ने बताया कि कोकिलाबेन को हल्की कमजोरी और थकान महसूस हो रही थी। इसी वजह से परिवार ने एहतियात के तौर पर तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया। वहां पहुंचते ही उनकी मेडिकल जांच की गई और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
परिवार का हाल
जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर आई, परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छोटे बेटे अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी भावुक नजर आए।
कोकिलाबेन लंबे समय से अपने बड़े बेटे मुकेश अंबानी और उनके परिवार के साथ मुंबई के एंटीलिया घर में रह रही हैं।
इसे भी पढे: अंबानी परिवार ने ओडिशा की कला को दिया सम्मान, Antilia में स्थापित हुई 8 फुट ऊँची गणेश प्रतिमा
अरबों की संपत्ति की मालकिन
कोकिलाबेन अंबानी न सिर्फ अंबानी परिवार की वरिष्ठ सदस्य हैं बल्कि उनके पास रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के 1.57 करोड़ से ज्यादा शेयर भी हैं। इनकी कुल कीमत का अनुमान करीब 18,000 करोड़ रुपये लगाया जाता है।
उनकी शादी साल 1955 में रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी से हुई थी। उनके चार बच्चे हैं – मुकेश, अनिल, नीना और दीप्ति।
परिवार को जोड़े रखने वाली शख्सियत
धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद जब परिवार में कारोबार को लेकर मतभेद हुए, तब कोकिलाबेन ने ही सबको साथ बैठाकर विवाद सुलझाया। उन्होंने समझदारी से संपत्ति और जिम्मेदारियों का बंटवारा कराया और परिवार को टूटने से बचा लिया।
इसे भी पढे: नीता अंबानी और ईशा अंबानी पहुंचीं न्यूयॉर्क में विकास खन्ना के रेस्तरां ‘Bungalow’, सादगी में दिखा ग्लैमर
साधारण जीवनशैली
इतनी बड़ी शख्सियत होने के बावजूद कोकिलाबेन का जीवन बेहद सादा है।
- वह पूरी तरह शाकाहारी हैं।
- उन्हें गुजराती खाना जैसे दाल, रोटी और ढोकली बहुत पसंद है।
- वह श्रीनाथजी की भक्त हैं और अक्सर द्वारकाधीश (जामनगर) और नाथद्वारा (राजस्थान) मंदिर दर्शन के लिए जाती हैं।
- उनका पसंदीदा रंग गुलाबी (Pink) है। यहां तक कि उनके 90वें जन्मदिन पर पूरा सजावट पिंक थीम पर की गई थी।
फिलहाल क्या स्थिति है?
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, कोकिलाबेन की हालत स्थिर है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। अभी तक अंबानी परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।